फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। किठौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार रात बाइक सवार दो युवकों को स्विफ्ट कार सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मृतक युवक के पिता ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम गणेशपुर निवासी रोहित पुत्र भूपेंद्र सिंह (29) अपने साथी ग्राम नानपुर निवासी सौरभ पुत्र नौरंग (19) बाइक पर सवार होकर ग्राम नानपुर जा रहे थे। वे दोनों किठौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे,। इसी दौरान किठौर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस पर चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सूचना पाकर मृतकों के दोनों परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रोहित शादीशुदा था और उसके एक पुत्री पूजा तथा एक पुत्र विशाल है। उसकी पत्नी अंजली एवं माता दिनेश समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सौरभ अविवाहित था। वह पांच-भाई बहनों में मंझला था। उसकी माता रेखा, पिता नौरंग एवं भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक सौरभ के पिता नौरंग ने स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवकों की मौत पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि भी थाने पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें