फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा में धरे पांच मुन्नाभाई, एसटीएफ ने रंगे हाथ दबोचा

Mon, 16 Oct 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा में पकड़े पांच मुन्नाभाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शिक्षा माफिया का खेल उजागर हुआ। एसटीएफ मेरठ ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा में खेकड़ा और बड़ौत से तीन मुन्ना भाई पकड़े। आरोपी असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। मास्टर माइंड सोनू समेत बागपत से पांच आरोपी पकड़े गए। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ एसटीएफ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


रविवार को बागपत के नौ परीक्षा केंद्रों में टीईटी की परीक्षा कराई गई। नकल और पेपर को व्हाट्स एप पर भेजे जाने की अफवाह भी फैली। मेरठ एसटीएफ की टीम ने परीक्षा केंद्रों में चेकिंग की। सीओ एसटीएफ ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने जैन इंटर कॉलेज, खेकड़ा में चेकिंग की। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में अमरोहा के राघव प्रताप की जगह बागपत की माता कॉलोनी का शाहनवाज परीक्षा देते पकड़ा गया। इसके बाद बड़ौत के जेवी इंटर कॉलेज में  विनय पुत्र हरवीर निवासी बावली को कमरा नंबर 50 से दबोचा। आरोपी बड़ौत के ही आनंद राठी की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके अलावा कक्ष संख्या 15 से रविंद्र पुत्र कृष्णपाल निवासी मोहनपुर शरीफपुर तहसील फरीदपुर जनपद बरेली को दबोचा गया। रविंद्र परीक्षा में शामली के संजीव पुत्र खचेडू की जगह बैठा था। पकड़ा गया बावली का विनय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका है। एसटीएफ की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसटीएफ ने सरूरपुर कलां के मास्टर माइंड सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें