फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
भावनपुर थाना स्थित गढ रोड पर सडक हादसे मे घायल - फोटो : CITY
विज्ञापन
मेरठ। शहर में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। एक घंटे तक गढ़ रोड जाम कर हंगामा किया गया। एसडीएम और सीओ ने पीड़ित लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव मुरलीपुर थाना मुंडाली निवासी भूपेंद्र (28) पुत्र सुरेंद्र रविवार सुबह साथी विक्की पुत्र अशोक के साथ बाइक से जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर जा रहा था। गढ़ रोड पर हसनपुर चौकी के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विक्की के अलावा दूसरी बाइक पर सवार केशव शर्मा पुत्र सुंदर शर्मा व अभय प्रताप पुत्र चंद्रपाल निवासी शेखपुर गढ़वा व मानपुर थाना खानपुर बुलंदशहर भी घायल हो गए। बताया गया कि रोडवेज बस ने एक बाइक में साइड मारी। जिसके बाद दोनों बाइक आसपास में टकराईं थीं।
भूपेंद्र की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मुआवजा की मांग को लेकर चौकी के सामने ही जाम लगा दिया। जिसके बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर एसडीएम सदर सुनीता सिंह और सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि चौकी नजदीक होने के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची। भूपेंद्र को समय रहते अस्पताल ले जाते तो शायद उसकी जान बच जाती। काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाने पर पुलिस ने भूपेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ भावनपुर के अनुसार घायल विक्की के पैर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

व्रत था, करनी थी पूजा
पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र मजदूरी करके पत्नी निर्मला, तीन वर्षीय पुत्र प्रशांत व परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र और विक्की का व्रत था। दोनों मंदिर पूजा करने जा रहे थे।
उधर, डौरली गांव निवासी देवेंद्र (32) रविवार शाम डीएमजी कॉलेज के समीप सड़क पर घूम रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे कुचल दिया। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मोदीपुरम चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र श्यौरान ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर ट्रॉली ने मासूम को कुचला
धौलाना (हापुड़)। ननिहाल आए तीन साल के मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार गांव खिवाई सरूरपुर स्थित ससुराल से सितारा पुत्री अख्तर मायके आई हुई थी। रविवार को उसका तीन साल का पुत्र फैजान घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने फैजान को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें