फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे मेरठ के दो पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह विवि स्थित कुश्ती स्टेडियम में किया गया सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम के दो पहलवान तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दोनों पहलवानों का शुक्रवार को स्टेडियम में सम्मान किया गया।
मेरठ कुश्ती संघ के सचिव जबर सिंह सोम ने बताया कि 17 से 19 फरवरी तक वाराणसी में स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-15 वर्ग में कुश्ती एकेडमी के दो पहलवान महिला वर्ग में दीपांशी ने स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग में हंस तोमर ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके आधार पर इनका चयन 27 फरवरी से एक मार्च तक तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते शुक्रवार को इन दोनों पहलवानों को रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में सम्मानित किया गया। दोनों पहलवानों को विवि के संदीप सिंह ने 5-5 किलो बादाम गिरी और नकद दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव श्रीपाल सिंह, अनुज सिंह, अनवर, डॉक्टर जबर सिंह सोम आदि ने पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें