50 ग्राम से अधिक सोने के जेवर ले जाने का दावा
दुकानदार के मुताबिक दोनों महिलाएं 50 ग्राम से अधिक सोने के जेवर लेकर फरार हुईं। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का पता चलने के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें महिलाओं की करतूत सामने आई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना के बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।