फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों से हैवानियत: दो महिलाओं ने स्ट्रीट डॉग के पांच बच्चों पर ढाया कहर, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Fri, 08 Nov 2024 12:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कहते हैं मां तो ऐसी होती है कि अपने ही नहीं बल्कि दूसरे के बच्चों को भी अपनी ममता की छांव देती है, लेकिन मेरठ में दो महिलाओं ने एक दो नहीं बल्कि पांच बेजुबानों के साथ ऐसी हैवानियत की जिसे जानकर आप भी कह उठेंगे कि ऐसा कोई कैसे कर सकता है भला।
विज्ञापन
बेजुबानों को पेट्रोल डालकर जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से बेजुबानों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी दो महिलाओं ने स्ट्रीट डॉगी के पांच बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। कोई कार्रवाई न होने पर गुरुवार को एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ ने एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की है।

विज्ञापन


पांच बेजुबानों पर ढाया कहर 
एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र की रोहटा रोड संत नगर कॉलोनी में एक स्ट्रीट डॉगी ने पांच बच्चों को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें: कैसा ये इश्क: 45 का दूल्हा 20 की दुल्हन, बोली-जान के दुश्मन बन गए हैं घरवाले, लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप
आरोप है कि दो दिन पहले दो महिलाओं ने इन पांचों बच्चों पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया। स्थानीय डॉग लवर्स ने पुलिस से मामले की शिकायत की तो पुलिस के सामने ही महिलाओं ने स्थानीय निवासियों से अभद्रता की।

घटना की तहरीर कंकरखेड़ा थाने में दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंशुमाली वशिष्ठ ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डा विपिन ताडा का कहना है कि सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें