मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव महादेव में गुरुवार को एक युवक की दो पत्नियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवक ने दूसरी पत्नी के कहने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट की। बीच बचाव के लिए आए अपने भाई व पिता को भी जमकर पीटा। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे दोनों ही महिलाओं और उनके बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।