फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो वन्य जीव तस्कर कछुओं के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी जिनसे कछुए मिले। इनके पास मछली भी थी जिनको बेच रहे थे। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को प्रतिबंधित प्रजाति के दो कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को बेच रहे हैं। सूचना पर वन विभाग के दरोगा अतुल दुबे और खुशीराम के नेतृत्व में टीम ने मवाना के चौहान चौक स्थित देशी शराब ठेके के पास पहुंची। वहां शराब पी रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो कछुए बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फरमान और नाजिम निवासी असौड़ा, जनपद हापुड़ बताए। वन विभाग की टीम ने दोनों को कछुओं सहित अपने साथ हस्तिनापुर ले गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद कछुए संरक्षित वन्यजीव श्रेणी में आते हैं। इनका शिकार, खरीद-फरोख्त अथवा तस्करी पर प्रतिबंध है। दोनों आरोपियों से कछुओं के स्रोत और संभावित तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें