फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाने में दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। मोहल्ला बंजारान मे गोली मारकर एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। छह आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

करीब 15दिन पूर्व मोहल्ला बंजारान के दो पक्षों मे झगड़ा हो गया था। झगड़े मे एक पक्ष पर अंधाधुंध गोली चला कर दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। गंभीर घायलों को मेरठ एव नोएडा में भर्ती कराया गया था। घटना के संबंध में एक पक्ष के शमीम ने नौ लोगों को नामजद करते हुए घर में घुसकर मारपीट तथा जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस नामजद आरोपी शुऐब, उसामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस गिलमन, फरहान, रिहान, शानू, शाहरुख तथा गुड्डू को पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी शिववीर सिंह भदौरया ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें