फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार कर रही किसानों का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार कर रही किसानों का उत्पीड़न
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून लागू के विरोध में रालोद कार्यकर्ता 5 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन का आयोजन मेरठ के चौधरी चरण पार्क में होगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन गांवों का जनसंपर्क कर मौके पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रालोद किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह ने ग्राम अतलपुर में नुक्कड़ सभा करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र सरकार ने किसानों का उत्पीड़न करने के लिए कृषि कानून लागू कर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। वहीं तीन कानून लागू होने से किसानों में भारी रोष है। देश में किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहे है तथा इस कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार अपनी तानाशाही करने पर अड़ी हुई है। रालोद एससीएसटी प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने कहा कि रालोद के मुखिया चौधरी अजीत सिंह किसानों की लड़ाई लगने के लिए अब सड़क पर उतर रहे हैं। किसानों पर बनाए गए तीन कानून के विरोध में रालोद अध्यक्ष के निर्देश पर मेरठ चौधरी चरण सिंह पार्क में कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर कानून को वापस लेने की मांग करेंगे। इससे पूर्व रालोद कार्यकर्ताओं ने ग्राम शिवपुरी, सौदत्त, नारंगपुर, खटकी, पूठी, जिठौला, राजपुर, अतलपुर, गांवडा, बहलौलपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से धरना प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर बिजेंद्र भाटी, मदन चौधरी, अक्षय चौधरी, किरतपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें