फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महलका के दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- लावड़-महलका मार्ग पर हुई दुर्घटना, बाइक से गांव लौट रहे दोनों
विज्ञापन

- परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इंकार, परिवारों में मातम पसरा
संवाद न्यूज एजेसी
फलावदा। महलका लावड़ मार्ग पर गांव समसपुर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों अल्तसम और मासूम की ही मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवारों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, फलावदा थाना क्षेत्र के गांव महलका निवासी खालिद का बेटा अल्तमस (14) और कल्लू का बेटा मासूम (15) शुक्रवार देर शाम बाइक से लावड़ कसबा गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे वापस लौटते समय महलका-लावड़ मार्ग पर गांव समसपुर के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण दोनों शवों को वापस गांव महलका ले आए। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अल्तमस अपने परिवार में इकलौता पुत्र था, जिसकी तीन बहनें हैं। मासूम की भी एक बहन है। दोनों किशोरों की असामयिक मौत से उनके परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।
उधर, सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें