फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मेला देखने आईं दो किशोरी सड़क हादसे में घायल, बिछड़ी बहन मटौर से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन को तलाशने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन

-दोनों को जिला अस्पताल किया रेफर स्कूटी सवार भी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चल रहे कांवड़ मेले को देखने परिजनों के साथ पहुंची दो किशोरियां अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गई। वहीं, एक किशोरी अपनी बहन से बिछड़ गई। उसे तलाशने के दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाद में बिछड़ी किशोरी को मटौर कट से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दौराला निवासी प्रदीप की पुत्री लवी अपनी बहन निधि और अन्य परिजनों के साथ सोमवार को हाईवे पर कांवड़ मेला देखने पहुंची थी। मेले के दौरान निधि परिजनों से बिछड़ गई। लवी और परिवार के अन्य लोग हाईवे पर उसे तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने लवी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने निधि को मटौर कट के पास से तलाश कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एंजेल को भी वाहन ने मारी टक्कर
थाना फलावदा क्षेत्र के गड़ीना निवासी एंजेल भी परिजनों के साथ हाईवे पर कांवड़ मेला देखने आई थी। इसी दौरान किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे दौराला सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंजेल और लवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

-
कांवड़ ला रहे रिश्तेदार से मिलने पहुंचे युवक को भी मारी साइड

वहीं, सिवाया टोल प्लाजा पर कांवड़ लेकर आ रहे रिश्तेदार से मिलने पहुंचे फाजलपुर निवासी गौरव पुत्र नरेश चंद सैनी की स्कूटी में भी किसी वाहन ने साइड मार दी। हादसे में गौरव घायल हो गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के बाद वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें