फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा से दो किशोरी का अपहरण, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की दो टीम आरोपी व किशोरियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से युवकों पर दो किशोरियों के अपहरण का आरोप हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि आरोपी किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पुलिस की दो टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

केस एक : सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मई को उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से बाजार के लिए निकली थी। मगर देर शाम तक वापस नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश की। मगर किशोरी की जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने किशोरी के नंबर पर संपर्क किया। नंबर बंद आ रहा था। परिजनों ने अज्ञात युवक पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो : रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 23 मई को दोपहर के समय घर पर मौजूद थी। वहीं घर के सदस्य किसी काम से गए हुए थे। शाम के समय परिजन वापस लौटे। परिजनों को किशोरी नहीं दिखाई दी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश की। मगर किशोरी का सुराग नहीं लगा। महिला ने शक के आधार पर आरोपी रवि के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की एक टीम दोनों की तलाश में लग गई है।
वर्जन
- दोनों किशोरियों व आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम काम कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। जल्द उन्हें तलाश लिया जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले-एसपी सिटी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें