फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े, तीसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस ने दबोचा, चोरी की मूर्तियां बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहनपुरी स्थित दयालेश्वर मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने 30 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मंदिर भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास के पास स्थित है। मंदिर से पांच मूर्तियां चोरी कर ले जाने वाले आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस और स्वाट टीम ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद एक आरोपी भावनपुर निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच मूर्तियां, वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

मोहनपुरी स्थित दयालेश्वर मंदिर के पुजारी रोशन झा ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि शुक्रवार देर रात बाइक सवार तीन चोरों ने मंदिर से तीन पीतल की व दो चांदी की मूर्ति समेत आभूषण चोरी कर लिए थे। तीनों चोर मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई थी। रविवार सुबह पुलिस किला रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया था। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार युवकों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख एक युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के दौरान युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई। हाथ में चोट लगने से वह घायल हो गया। एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की मूर्तियां व आभूषण बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भावनपुर रोहित भी इनके साथ था।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें