फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो संदिग्ध जिला अस्पताल में भर्ती, इटली से लौटी महिला को रखा निगरानी में

Wed, 18 Mar 2020 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कोरोना के दो संदिग्धों को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों से जानकारी लेते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोरोना के दो संदिग्धों को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके अलावा इटली से लौटी एक महिला को विशेष निगरानी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के आरक्षित कक्ष में रखा गया है। 

विज्ञापन


एक निजी बैंक की कोर्ट रोड स्थित ब्रांच में काम करने वाली महिलाकर्मी और नकुड़ की ब्रांच में कार्यरत एक पुरुष कर्मी मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। महिला कर्मी को बीते दस दिन से सांस लेने में तकलीफ है। आशंका के चलते वह जिला अस्पताल पहुंची थी। नकुड़ ब्रांच में काम करने वाले कर्मी को कई दिन से खांसी और जुकाम है, जो ठीक होने के बाद फिर से असर कर रहा है। वह यही शिकायत लेकर पहुंचे थे। फिजीशियन की ओपीडी में महिलाकर्मी ने बताया कि वह नवंबर 2019 में स्पेन से लौटी थी। कोर्ट रोड स्थित ब्रांच में कई एनआरआई आते हैं, जिनसे उसका संपर्क होता है। फरवरी माह में उसकी जर्मनी से आए एक एनआरआई के साथ भी मीटिंग हुई थी। 

वहीं पुरुष कर्मी ने बताया कि वह दिसंबर 2019 में स्पेन से लौटा था और वह भी बैंक के कार्यों के चलते एनआरआई के संपर्क में लगातार है। इसके तुरंत बार फिजीशियन की ओपीडी से दोनों को सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय के कक्ष में ले जाया गया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ भी मौके पर पहुंच गए। दोनों संदिग्धों को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनके नमूने लेकर दिल्ली भेजे गए हैं। इनके अलावा कई दिन पहले इटली से लौटी गंगोह की महिला पूरी तरह स्वस्थ है, हालांकि इटली से आने वालों को संदिग्ध माना जा रहा है। ऐसे में महिला को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आरक्षित किए गए कक्ष में विशेष निगरानी में रखा गया है, जहां चिकित्सा स्टाफ उनकी देखभाल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे से आई महिला
जिला अस्पताल में खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर जिम्बाब्वे की एक महिला पहुंची। इसकी सूचना स्टाफ ने सीएमएस डॉ. वार्ष्णेय को दी। पूछताछ के बाद पता चला है कि वह लंबे समय से यहां रह रही है और किसी गंभीर बीमारी से पहले से ही ग्रसित है। 

संदिग्धों के साथ विशेष एहतियात 
आइसोलेशन वार्ड और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रखे गए संदिग्धों को पानी की बोतलें दी गईं हैं। खाना कम से कम एक मीटर दूर से परोसने को कहा गया है। खाना डिस्पोजल बर्तन में दिया जा रहा है। डिस्पोजल को इस्तेमाल करने के बाद अलग ही डस्टबिन में रखा जाएगा, जिसे अलग से डंप करने के लिए मेरठ भेजा जाएगा।

बैंकों को निर्देशित करने की मांग
बैंक में एनआरआई के द्वारा लेनदेन करने की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ है। चिकित्सा अधिकारियों ने डीएम को फोन कर बैंकों को निर्देशित करने की मांग की है, कि कुछ समय के लिए एनआरआई के साथ लेनदेन बंद कर दें। भर्ती किए गए संदिग्धों ने बताया कि सबसे अधिक एनआरआई देवबंद और गंगोह की ब्रांचों में आते हैं। 

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि निजी बैंक में काम करने वाले दो कर्मचारी कई एनआरआई के संपर्क में आए हैं। एक को सांस लेने में तकलीफ है, जबकि दूसरे को जुकाम है। हम दोनों को संदिग्ध मान रहे हैं इसी लिए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों के नमूने लेकर जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं। इनके अलावा इटली से लौटी एक महिला को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रखा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें