पिछड़ों, दलित, मुस्लिम और महिलाओं की लड़ाई लड़ेगा आसपा
चंद्रशेखर ने कहा कि पिछड़ों के हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। उनकी पार्टी दलित और मुस्लिम पर फोकस करेगी। महिला मुद्दा भी प्राथमिकता में होगा। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने पर विचार होगा।
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर का मंगलवार को अंबाला रोड स्थित पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। वहां से काफिला घंटाघर चौक पहुंचा। यहां पर शहीद भगत सिंह और देहरादून चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर चंद्रशेखर ने माल्यार्पण किया।
देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास पर संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। कहा कि लंबे अर्से से सामाजिक संगठन के तौर पर वे दलित, पिछड़े व उपेक्षित वर्गो की लड़ाई लड़ रहे थे। वक्त आ गया था कि सामाजिक संगठन को राजनीतिक संगठन का रूप दिया जाए और निर्बलों की लड़ाई और जोरदार तरीके से लड़ी जाए। यही मकसद लेकर सभी साथियों के सहयोग से आजाद समाज पार्टी का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सर्वसमाज का सम्मान करेगी। पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने का काम करेगी। दलित-मुस्लिमों के मुद्दे प्रभावी ढंग से सामने लाए जाएंगें। इस दौरान डॉ. अजय गौतम, प्रवीण गौतम, टिंकू कपिल, विजय कुमार, मेहर सिंह, मो. असलम, प्रदीप जाटव, अनुज कुमार, अजय कुमार, दीपक बौद्ध, सूर्य गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/