फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवरटेक के फेर में दो रोडवेज बसें भिड़ीं, पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों के मना करने के बावजूद चालक नहीं माने, वलीदपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। वलीदपुर गांव के पास बुधवार को ओवरटेक करने के फेर में दो रोडवेज बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दिल्ली निवासी वंदना शाह, मंसूरपुर निवासी श्याम कुमार समेत करीब पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया और यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना कराया।
मंसूरपुर निवासी श्याम कुमार सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित एक कॉलेज का छात्र है। वह बुधवार को परीक्षा देने के लिए बस से आ रहा था। श्याम कुमार ने बताया कि दोनों रोडवेज बसों के चालक आगे निकलने के लिए एक-दूसरे को ओवरटेक करने में लगे थे। बस में बैठे यात्रियों ने चालकों को ओवरटेक न करने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम कुमार के मुताबिक, वलीदपुर गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान उनकी बस आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में जोरदार झटका लगा और सवारियों में अफरातफरी मच गई। झटके से वंदना शाह, श्याम कुमार समेत करीब पांच यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें