फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए की परीक्षाओं के लिए मेरठ से गुजरेगी दो परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आगामी छह सितंबर को आयोजित एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की परीक्षा के लिए रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। दो ट्रेनें मेरठ सिटी स्टेशन से भी गुजरेंगी। पहली ट्रेन शनिवार रात दिल्ली से देहरादून के बीच वाया मेरठ होकर गुजरेगी। रेल मंत्रालय ने सिटी स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

एनडीए परीक्षा के लिए देहरादून और दिल्ली में सेंटर बनाए गए हैं। ऐसे में इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए ट्रेनों का एलान किया गया है। पांच सितंबर को दिल्ली से रात 10 बजे चलकर ट्रेन मेरठ सिटी स्टेशन पर 12 बजे पहुंचेगी। वहीं, इसके देहरादून पहुंचने का समय सुबह छह बजे है। इसके अलावा छह सितंबर को देहरादून से रात 10 बजे चलकर ट्रेन सुबह 3:30 बजे मेरठ और सुबह 5:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी ट्रेन छह सितंबर को सुबह चार बजे सहारनपुर से चलकर सुबह 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ये ट्रेन मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद रुकेगी। वहीं, छह सितंबर को शाम सात बजे दिल्ली से चलकर रात 10:45 बजे सहारनपुर पहुुंचेगी।
मेमू और पैसेंजर यात्री ट्रेन चलेगी
परीक्षा स्पेशल ट्रेन को मेमू और पैसेंजर यात्री ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है। मार्च के बाद पहली बार अनारक्षित टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इसके लिए रेलवे तैयारी में जुट गया है। हालांकि, कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए खतरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें