फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 60 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी एसटीएफ

Sat, 13 Jul 2019 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ यूनिट को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। एसटीएफ ने सरूरपुर थानाक्षेत्र में 235 किलो गांजा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने शनिवार को 235 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांजा की कीमत 60 लाख बताई जा रही है। टीम दोनों आरोपियों के लेकर थाने पहुंची जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक गांजा विशाखपट्नम से ट्रक में छिपाकर यूपी के शामली ले जाया जा रहा था, मुखबिर की सूचना पर सुरूरपुर के पास एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आबिद पुत्र अब्बास व नदीम पुत्र उमर निवासी कैराना शामली को गिरफ्तार कर लिया है। कैराना निवासी कामिल नाम का युवक सरगना बताया गया है।  पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें