संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो लोगों को एक किलो 640 ग्राम गांजा, एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, जिनकी बाइक भी जब्त कर ली गई। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान बाइक सवार आबिद और मानू उर्फ मोमीन पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से गांजा, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने गांजा बेचने की बात कबूली। सीओ ने बताया कि मोमीन पर गोहत्या के 14 मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर भी है। आबिद पर भी गो वध के छह मुकदमे दर्ज हैं।