फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! पिता बेटियों से बिकवाता था शराब और..., दो बहनों की आपबीती सुन अफसर हैरान

Tue, 20 Aug 2019 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत जनपद में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका पिता उनसे शराब बिकवाता है और छेड़छाड़ भी करता है। शराब पीने के लिए आने वाले लोग भी उनसे अश्लील हरकतें करते हैं। इन हालात में दोनों 20 दिन से स्कूल भी नहीं जा सकी हैं। इन बहनों ने एएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पिता सहित चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पिता सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


ये बहनें कक्षा सात और आठ में पढ़ती हैं। बड़ी बहन की उम्र 14 वर्ष और छोटी की 13 वर्ष है। सोमवार को दोनों बहनें अपनी मां और नाना के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। यहां उन्होंने एएसपी अनिल कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनका पिता आठ साल से घर पर अवैध रूप से शराब बेचता है और लोगों को बैठाकर शराब भी पिलाता है। दोनों बहनों से जबरन शराब बिकवाता है। उन्हें गलत काम करने के लिए मजबूर करता है। शराब के नशे में अश्लील हरकतें करता है। घर पर जो लोग शराब पीते हैं, वो भी उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। यदि उनकी मां बचाव में आती है तो उसके साथ भी मारपीट करता है। धमकी देता है कि यदि शिकायत की तो जान से मार देगा। उसने दोनों की पढ़ाई भी छुड़वा दी है। दोनों बहनें 20 दिनों से स्कूल नहीं जा रही। 

यूपी: पत्नी ने पति पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन


एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी प्रदीप, जयबीर, पप्पू, सचिन को नामजद कराते हुए आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 354, 354क और 7/8 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप और जसबीर को हिरासत में ले लिया। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

दोनों बेटियों को जान का खतरा
दोनों बहनों की मां ने बताया कि उसका पति आठ साल से उनका उत्पीड़न कर रहा है। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण उत्पीड़न बढ़ता जा रहा था। उनकी बेरहमी से पिटाई करता था। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह कुछ दिन से दोनों बेटियों को लेकर मायके में रह रही है। दोनों बेटियों को जान का खतरा है। वे घर पर नहीं आ पा रही हैं।

शर्मनाक! बेटी को ड्रग्स देकर तीन साल तक दुष्कर्म, महिला ने पुलिस को बताई सौतेले पिता की करतूत

पूरा घर बना रखा था मयखाना
कोतवाली पुलिस आरोपी पिता के घर पहुंची तो वहां पर सात-आठ लोग शराब पीकर लेटे हुए थे। पूरा घर मयखाना बना रखा है। घर में शराब के पव्वे पड़े मिले। पुलिस ने आरोपी पिता समेत दो को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

बेटियों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीडन : एएसपी
एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बहनों की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी पिता को हिरासत में भी ले लिया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेटियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें