फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सरधना में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव, दुकानों में तोड़फोड़, कई लोग घायल

Thu, 21 Jan 2021 06:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में सरधना में दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में नगर के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में बुुधवार रात नाई की दुकान पर सेविंग करा रहे संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए। भीड़ ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। बाद में घायलों को सीएचसी भेजे जाने के दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। इसमें भी एक युवक को चोट आई है। सूचना मिलने पर एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सरधना आरपी शाही मौके पर पहुंचे। तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई लोग हिरासत में भी लिए गए हैं।

विज्ञापन

 
मोहल्ला गढ़ी खटीकान निवासी सचिन बुधवार रात करीब करीब आठ बजे मोहल्ले में ही इंतजार की दुकान पर सेविंग करा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ वहां पहुंची गई। वह शोर सुनकर दुकान से बाहर निकल आया। आरोप है कि भीड़ में से कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर सचिन के समर्थक मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। इसी बीच मोहल्ला तकियाकैत में आमिर की चाय की दुकान व सुहेल की दुकान में तोड़फोड़ कर दी गई। तोड़फोड़ के बीच ही दोनों पक्षों में आमने-सामने से पथराव होने लगा। इसमें खालिद, सुहेल और आमिर घायल हो गए। 

बवाल की सूचना पर विधायक संगीत सोम व पुलिस बल के साथ सीओ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को शांत कर थाने की तरफ भेजा गया। उधर, पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्ष यहां भी भिड़ गए, जिसमें किशोरकान निवासी विक्की घायल हो गया। इसके चलते बाजार में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने दी तहरीर
घटना के बाद सचिन खटीक और दूसरे पक्ष की ओर से हमले में घायल टाउनहाल रोड निवासी दुकान मालिक अब्दुल रसीद ने थाने में तहरीर दी है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: आखिर चल गया मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर बुलडोजर, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन

सरधना में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। खुलेआम गुंडई करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कानूनी कार्रवाई कर रहा है। - संगीत सोम, विधायक

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ करना व हमला कर घायल करना निंदनीय है। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करे। - निजाम अंसारी, पूर्व चेयरमैन, नगरपालिका
 

दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट से कई लोग घायल हुए हैं। सीओ सरधना व विधायक मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत न करते तो बड़ा बवाल हो सकता था। - सलीम अंसारी, नगर अध्यक्ष, सपा

मोहल्ला गढ़ी खटीकान में ताश खेलने की घटना से मेरा कोई भी लेनादेना नहीं है। सेविंग कराते समय में भीड़ दुकान के बाहर पहुंची और हमला कर दिया।  - सचिन खटीक, प्रदेश अध्यक्ष, संगीत सोम सेना 

दोषियों पर होगी कार्रवाई
नगर का माहौल किसी भी हालत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें