लावड़। बिसौला गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बिसौला निवासी मेहताब और अरशद के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हो चुकी है। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। दोनों को शांतिभंग में चालान कर दिया।