गांव भगवानपुर चट्टवन में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर द्वारा उनके परिवार द्व
माछरा/मुंडाली। माछरा और रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गोवर्धन पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। ग्रामीणों ने विधि-विधान से भगवान श्री गोवर्धन की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पर्व पर सुबह से ही धार्मिक माहौल रहा। माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, गोविन्दपुरी सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने संध्या काल में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गोवर्धन से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। गांव भगवानपुर चटटावन निवासी पूर्व राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर ने कहा कि गोवर्धन पर्व हमारी धार्मिक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण का भी संदेश देता है।