फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल

विज्ञापन
दौराला- रुहासा गांव में हुई मारपीट के मामले में घायल ग्रामीण। स्रोत : स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव में साइड मांगने के विवाद में बस चालक रुहासा गांव निवासी आरिफ व बाइक सवार चकबंदी गांव निवासी आकाश में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आकाश ने फोन कर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों के लगभग 12 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरिफ खतौली स्थित एक स्कूल की बस चलाता है। शनिवार को आकाश अपनी बहन अलीगढ़ निवासी कोमल को सकौती छोड़कर वापस गांव लौट रहा था और रुहासा गांव में एक दुकान पर रुक गया। इसी बीच आरिफ बस लेकर गांव पहुंचा और साइड के लिए बाइक हटाने के लिए आकाश से कहा। साइड को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आकाश ने फोन कर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। आरिफ के साथ मारपीट होते देख उसके पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। घायल आरिफ, आकाश, गौरव, सुरेंदर, अंकुर, सौरभ, सोमपाल, मनोज, मूले, मुकेश, अंकित को पुलिस ने सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आकाश की दादी चुन्नी देवी का निधन हो गया था। उनकी तेरहवीं में शामिल होने के लिए कोमल आई थी। कोमल को छोड़कर आकाश रुहासा गांव में रुक गया था। फिलहाल, दोनों पक्षों में से किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

दौराला- रुहासा गांव में हुई मारपीट के मामले में घायल ग्रामीण। स्रोत : स्रोत : संवाद

दौराला- रुहासा गांव में हुई मारपीट के मामले में घायल ग्रामीण। स्रोत : स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें