फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Sun, 30 Nov 2025 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव खेडी मनिहार के ग्राम प्रधान और गांव वालों ने एस डी एम संतोष कुमार सिंह से शिकायत कर दो लोगों व कुछ अज्ञात पर ग्राम समाज की बंजर भूमि पर हरे आम के दो पेडों को काटने और अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान रजनी सहित ग्रामीण अशोक कुमार, अनिल कुमार, बबलू, जगपाल सिंह, सुखपाल, इंद्रजीत, ज्ञानेंद्र मोहित आदि ने एस डी एम से की शिकायत में कहा है कि 17 नवंबर को ग्राम समाज की बंजर भूमि पर आकांक्षा काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति के अवैध रुप से कब्जा कर निर्माण कार्य करने की शिकायत की गई थी। जिस पर एस डी एम ने लेखपाल आदि को मौके पर भेजकर अवैध कब्जा व अवैध निर्माण को रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर की रात में दो नामजद व कुछ अज्ञात ने सरकारी भूमि में खड़े दो आम के पेडों को काट लिया। जिसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से भी की गई। नामजद आरोपियों में से एक खनन के मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपियों द्वारा 28 की रात में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार कर दी। जब गांव वालों द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने झूठे मुकदमों में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों व अज्ञात की जिला स्तरीय अधिकारी से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें