फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, कई लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी का मामला, दो लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में रास्ते को लेकर बीर सिंह और महबूब पक्ष के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान गौरव व राजकिशोर घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को भगाते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ साल पहले बिजेंद्र पुत्र जगपाल ने अपने खेत में कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचे थे। प्लॉट के लिए उसने रास्ते भी छोड़े थे। भाई बीर सिंह भी अपने खेत में जाने के लिए बिजेंद्र द्वारा काटी गई कॉलोनी से रास्ते की मांग कर रहा था। जबकि बिजेंद्र ने भाई बीर सिंह को रास्ता देने से इन्कार कर दिया था। बीर सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर बीर सिंह ने यथास्थिति को लेकर स्टे भी लिया हुआ है। इस कॉलोनी में महबूब पुत्र लियाकत मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजेंद्र ने रास्ते पर दीवार बनाकर उसे बंद कर दिया था। देर रात बीर सिंह ने दीवार बनाने का विरोध किया तो महबूब पक्ष से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें