फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला तिहाई में मामूली बात पर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर में मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसमें एक पक्ष से एक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी मुकेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सब्जी की ठेली लगाता है। घर के सामने रहने वाला परिवार उससे रंजिश रखता है। आए दिन उसको तंग व परेशान करते रहते हैं। मंगलवार को उसकी सब्जी की ठेली घर के बाहर खड़ी थी। पड़ोसी का लड़का आया और सब्जी पर से कपड़ा हटा दिया। विरोध करने पर पड़ोसी का परिवार सरिया लेकर आया और मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष से अनिल ने दी तहरीर में बताया कि उसके बच्चे घर के बाहर बैठे थे। तभी पड़ोसी परिवार आया और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ईंटों से पथराव किया। उसकी पत्नी को चोट आई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर की जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें