फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूटी आपस में टकराई, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नौगजा पीर के सामने दो स्कूटी आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मेरठ निवासी एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के चलते मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। सड़क का एक हिस्सा कांवड़ियों के लिए रिजर्व है और हाईवे के एक तरफ ही आमजन की आवाजाही हो रही है। रविवार शाम क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी आनंद त्यागी अपने गाजियाबाद मोरटा निवासी रिश्तेदार राकेश त्यागी के साथ स्कूटी से मेरठ से गांव बिजौली आ रहे थे। उनकी स्कूटी मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नौगजा पीर के सामने पहुंची तो सामने से तेज गति में आ रही दूसरी स्कूटी टकरा गई। हादसे में दूसरी स्कूटी सवार मोहम्मद मुनसब पुत्र सलीम निवासी ताला फैक्टरी थाना लिसाड़ी गेट, नाजिम पुत्र सलाउद्दीन निवासी ताला फैक्टरी सहित दूसरी स्कूटी सवार राकेश त्यागी व आनंद त्यागी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नाजिम (20) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी और नाजिम के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें