फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरजेपुर के आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
ड्रोन की सूचना पर सिरजेपुर गांव पहुंची पुलिस स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गंगा किनारे बसे गांव सिरजेपुर में शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी आसमान में ड्रोन उड़ते पाए। करीब डेढ़ घंटे के बाद ड्रोन गंगा नदी पार बिजनौर की ओर चले गए। उक्त घटना से ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हैं। ग्रामीणों पूरी रात जाग कर बिताई।
विज्ञापन

गजरौला, धनोरा मंडी के बाद बाद अब हस्तिनापुर में देर रात संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव सिरजेपुर में शनिवार देर रात तीन संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे गए। रात करीब साढ़े 11 बजे सिरजेपुर व हंसापुर परसापुर गांव के ऊपर तीन ड्रोन उड़ते दिखाई देने पर ग्रामीण दहशत में आ गए। धीरे-धीरे लोगों को पता चलता गया और सभी लोग रात में एकत्र होकर जंगल व गंगा के निर्माणाधीन तटबंध पर ड्रोन चलाने वाले को खोजने लगे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तीन ड्रोन लगभग 50 से 60 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे, जो टॉर्च की रोशनी में देखने के बाद गंगा को पार करते हुए चांदपुर की ओर चले गए। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि आसमान में ड्रोन जैसा कुछ उड़ता दिखाई दे रहा था। काफी तलाश की गई, परंतु उड़ाने वाला नहीं मिला। विशेषज्ञ टीम से इसकी जांच कराई जा रही है।


ग्रामीणों ने बेचैनी में रात काटी
पूर्व प्रधान ब्रजपाल सिंह, कुंवर पाल सिंह, निरंकुश उर्फ ढाका आदि ग्रामीणों का कहना है कि वह इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हैं कि यहां रात के समय ड्रोन उड़ाए जाने का मामला किसी अनहोनी घटना की ओर इशारा तो नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने पूरी रात बेचैनी में रात काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें