फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: फसल काटने जा रहा परिवार भैंसा-बुग्गी सहित यमुना में डूबा, दो को बचाया महिला लापता

Mon, 29 Apr 2019 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
नदी में लापता महिला व उसकी बेटी को तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में सोमवार सुबह एक परिवार के यमुना में डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुई महिला व उसकी बेटी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मवी कलां गांव में भैंसा बुग्गी में सवार होकर यमुना पार कर ईख की फसल काटने जा रहा परिवार अचानक नदी में डूब गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जबकि एक महिला व बेटी लापता हो गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस व गोताखोर टीम ने यमुना में डूबी महिला को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस व ग्रामीण अभी मौके पर ही महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार मवी कलां के सहेंद्र और उसका बेटा नीटू बच गया, जबकि नीटू की मां राजवीरी और बहन कोमल का अभी पता नही चला सका है। उनकी तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि इससे पहले यमुना में डूबने से ही काठा गांव में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें