फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर क्षेत्र में दो स्थानों पर गोकशी से हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर क्षेत्र में दो स्थानों पर गोकशी से हड़कंप मचा
विज्ञापन

परतापुर। परतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दो स्थानों पर गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गोकश स्कूटी छोडकर भाग गए। घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस दोनों घटनास्थलों पर पहुंची और गोवंश को जमीन में दबवा दिया। स्कूटी के नंबर से पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
पहली घटना को काशी गांव के जंगल अंजाम दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोकशों ने काशी निवासी नूर मोहम्मद के खेत में भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की आड़ लेकर गोकशी की। घटना के वक्त आसपास के खेतों में कश्यप कॉलोनी और मंगी कॉलोनी के किसान काम कर रहे थे। आभास होने पर किसान घटनास्थल की और दौडे़ तो गोकश ट्रैक्टर-ट्राली व एक बाइक मौके पर छोड़कर भाग खडे़ हुए। मौके पर गोवंश के अवशेष बिखरे मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेष को जमीन में दबवा दिया। मौके से एक स्कूटी व औजार पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गोकशी की दूसरी घटना को गूमी ततीना मार्ग पर अंजाम दिया गया। तहरीर के मुताबिक, जैनपुर निवासी हरीचंद की शनिवार रात काले रंग की गाय चोरी हो गई थी। रविवार सवेरे हरीचंद की पत्नि सुरेश को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि एक काली गाय गूमी ततीना मार्ग पर पड़ी है। सुरेश मौके पर पहुंची तो उसने अपनी गाय की पहचान पूंछ और मुंह देखकर की। सूचना पर सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने अवशेष को ग्रामीणों की सहायता से जमीन में दबवा दिया। सुरेश ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। भाजपा नेता प्रवेश व चरण सिंह लिसाड़ी ने घटना की निंदा की है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि गोकशों की तलाश की जा रही है।
गोकशों पर लगे रासुका : पवन
वहीं, सपा के पूर्व जिला सचिव पवन गुर्जर ने परतापुर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मांग की कि गोकशों को चिंहित कर उन पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। उधर, थाने के पीछे करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने लाल कपड़े में लपेट कर उसे गड्ढे में दफना दिया। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, प्रदीप, पवन व मन्नू आदि ने शौक व्यक्त किया।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन से दो गाय व दो बछडे़ बरामद किए
शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिजली बंबा बाईपास से एक छोटे हाथी को पकड़ा, जिसमें से दो गाय व दो बछड़ों को बरामद किया। मौके से दो लोगों को पकड़ा है। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि गाय व बछड़ों को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। पकडे़ गए लोगों ने बताया कि वह गोवंशों को माधवपुरम ले जा रहे थे। पुलिस पकडे़ गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पकडे़ गए तश्कर अंशुल पुत्र वीर सिंह निवासी गगोल व शशिधर पुत्र लखन मंडल निवासी कंचनपुर घोपला हैं। फरार साथी का नाम संजय बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें