फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक पामग्रीन में लिफ्ट में फंसे दो लोग, मरम्मत पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित पॉश सोसाइटी सुपरटेक पामग्रीन के डी ब्लॉक में रविवार शाम को लिफ्ट फंस गई। लिफ्ट में दो निवासी फंस गए। उन्होंने सायरन बजाकर मदद मांगी। कुछ देर बार लिफ्ट को बमुश्किल खोलकर दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब सात बजे सुपरटेक पामग्रीन के डी ब्लॉक में लिफ्ट फंस गई। उस समय सोसाइटी में ऊपर रहने वाले दो लोग नीचे आ रहे थेे। लिफ्ट में फंसे दोनों लोगों ने लिफ्ट को खुद खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर लिफ्ट के अंदर लगा सायरन का स्विच दबाया। तक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बाहर निकाला। नीचे घूम रहे सोसाइटी के लोग भी दौड़कर वहां पहुंचे और जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि लिफ्ट पुरानी होने के कारण आए दिन खराबी आ रही है। कंपनी वाले लिफ्ट के बाहर मेंटेनेंस कार्य चलने का बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं।
-
लिफ्ट की आयु 12 वर्ष, हो गए 15 साल
कुछ साल पहले डी ब्लाॅक में लिफ्ट खराब होने से यहां के निवासी एससी शर्मा के पत्नी फंस गई थी। काफी हंगामा होने पर लिफ्ट की मेंटेनेंस की गई। गत वर्ष ए-ब्लाॅक में गर्भवती महिला व अन्य लोग लिफ्ट में फंस गए थे। काफी देर बाद उन्हें बदहवास में निकाला गया था। इस दौरान सोसाइटी के एक पदाधिकारी व अन्य निवासियों की सुपरटेक के मेंटेनेंस के लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई थी। मामला थाने तक पहुंच गया था। इसके अलावा सी-ब्लॉक निवासी संजीव शर्मा भी मेंटेनेंस आफिस में जाते वक्त लिफ्ट में फंस गए थे। सुपरटेक के लोगों का कहना है कि लिफ्ट की आयु सीमा लगभग 12 वर्ष है, जबकि सुपरटेक पामग्रीन में करीब 15 साल से लिफ्ट लगी हैं। देखरेख के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जाती है।
विज्ञापन


कोई बड़ी बात नहीं हुई, ऐसा तो होता रहता है
सुपरटेक के मैनेजर हरबीर सिंह का कहना है कि लिफ्ट ऐसे रुक जाना आम बात है, यह कोई बड़ी बात नहीं है, ऐसा तो होता रहता है। इसे लिफ्ट फंसना नहीं कहते। जब बीच में लिफ्ट रुकती है तो अंदर व्यक्ति सायरन बजाकर मदद लेता है। हमारी लिफ्ट की आयु सीमा 20 साल है और अभी 14 साल लिफ्ट हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें