माछरा। पुलिस चौकी माछरा के अंतर्गत गांव नंगली अब्दुल्ला माछरा में सोमवार रात पटाखे छोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:00 बजे गांव नंगली अब्दुल्ला माछरा में शाहिद, अनस, जीशान, इब्राहीम तेज आवाज वाले पटाखे छोड़ रहे थे, जिससे धुंआ फैल रहा था। पड़ोसी वेदप्रकाश व मनीष ने पटाखे छोड़ने वालों से कहा कि वह बीमार हैं और सांस के मरीज हैं। पटाखे यहां न छोड़ें। पटाखों के धुएं और गंध से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसी बात को लेकर गाली गलौज हो गयी। इन चारों ने वेद प्रकाश व मनीष पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की, जिसमें वेदप्रकाश व मनीष घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी अनस, जीशान, इब्राहीम और शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।