फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट और जानलेवा हमले में पति समेत दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना क्षेत्र के कैली गांव में विवाहिता के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैली निवासी प्रियंका देवी ने दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में गांव फहीमपुर निवासी नितिन के साथ हुई थी। वर्तमान में वह कपसाड़ गांव में रहती है। आरोप है कि 19 मई को वह कैली गांव में अपने भाई प्रदीप कुमार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति नितिन और ससुर कृष्णपाल बाइक से वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। कृष्णपाल और नितिन ने उसे जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भाई ने खेत से लौटकर पुलिस को सूचना दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नितिन, कृष्णपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें