फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोशल मीडिया पर हथियारों की डील, गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में एक शहर कोतवाली और दूसरा हापुड़ का, तीन पिस्टल, तीन तमंचे व कारतूस बरामद
विज्ञापन

-फोटो दिखाकर करते थे सौदा, अन्य तस्करों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय अवैध शस्त्र सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली निवासी गैंगस्टर सलमान और हापुड़ निवासी समीर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की तीन पिस्टल, 315 बोर के तीन तमंचे व एक कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को जेल दिया। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों की तस्करी करते थे। आरोपी सलमान कुछ दिन पूर्व जेल भेजे गए तस्कर असलम से हथियार खरीदता था। पुलिस आरोपियों के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि पुलिस मंगलवार को खत्तों के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम ने मौके से सलमान और समीर को चेकिंग के रोक लिया। आरोपियों के पास तीन पिस्टल, तीन तमंचे व एक कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया सलमान मुरादनगर थाने का गैंगस्टर रह चुका है, अवैध हथियारों की खरीद कर समीर को सप्लाई करता था।
विज्ञापन

समीर इन्हें हापुड़ क्षेत्र में आगे बेचता था। दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट, व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए हथियारों की फोटो भेजकर सौदा तय करते थे। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी तमंचों को 6 हजार से 15 हजार रुपये तक और पिस्टल को 20 हजार से 50 हजार रुपये तक में बेचते थे। गिरफ्तारी के समय दोनों के बीच हथियारों की डील चल रही थी। मुख्य आरोपी सलमान पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग को लेकर भी पुलिस लगातार नजर बनाई हुई है। ज्यादातर अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग होती है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें