फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आत्महत्या की चेतावनी देने पर दो लोगों पर मुकदमा

सार

लावड़ में तीन माह से लापता युवक उमेर के नहीं मिलने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। युवक की पत्नी नगमा ने आत्महत्या की चेतावनी दी थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लावड़। तीन माह से लापता पूर्व सभासद के पुत्र का कोई सुराग नहीं लगने के मामले में बुधवार देर रात पुलिस ने कस्बा निवासी दो युवकों ईशा और शाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लापता युवक की पत्नी ने बुधवार शाम चौकी पहुंचकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी आलमगीर ने मुकदमे में बताया कि उसके भाई उमेर को कस्बा निवासी ईशा और शाकिर ने 22 जून को कॉल करके घर से बुलाया था। तभी से उमेर घर नहीं लौटा था। काफी तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन 26 जून को ईशा और शाकिर ने उन्हें अपहरण करने की धमकी दी। तभी से वह थाने और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे। परंतु, कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बुधवार देर शाम उमेर की पत्नी नगमा अपने बच्चों और परिवार की महिलाओं के साथ चौकी पहुंची थी। महिला ने चेतावनी दी थी कि यदि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह बच्चों संग आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें