सरधना। गांव मुल्हेड़ा निवासी अमरपाल अपने दो साल से लापता पिता अनिल सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगातार थाना सरधना के चक्कर काट रहा है। अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अमरपाल ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह पुत्र अनिल सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता करीब दो साल पहले अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने उन्हें रिश्तेदारों व आसपास के इलाकों में खोजने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। उनका आरोप है कि वह लगातार थाने के संपर्क में रहा, लेकिन पुलिस हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालती रही। अमरपाल ने अब डीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।