फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊखास में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मामूली कहासुनी को लेकर क्षेत्र के गांव मऊखास में दो पक्ष भिड़ गए, जिनमें जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं इस झगड़े की वजह से तनाव फैल गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव मऊखास निवासी मोहीन, कैफ और संजीव, बबलू के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट, पत्थर चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि मोहीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। एसओ मुंडाली ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तक संजीव पक्ष की तरफ से तहरीर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें