फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, गाड़ी तोड़ी, फायरिंग भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव भड़ौली में सोमवार को उपहार में दी गई कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गाड़ी में तोड़फोड़ के अलावा फायरिंग भी की गई। पुलिस दोनों पक्षों के कई लोगों और स्कार्पियो गाड़ी को थाने ले आई। इस बाबत किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव भड़ौली निवासी महावीर ने पुत्र से अनबन के चलते अपनी पुत्रवधू को पांच बीघा कृषि भूमि उपहार स्वरूप दे दी थी। इसके बाद पुत्रवधू ने मेरठ के लोहियानगर निवासी रईस से रकम लेकर उक्त भूमि उसके नाम लिखवा दी। जानकारी होने पर परिवार के लोग कोर्ट से स्टे ले आए। पुलिस ने बताया कि सोमवार को रईस अपने कई साथियों के साथ स्कार्पियो में सवार होकर भूमि पर कब्जे करने के लिए पहुंचा। जहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान स्कार्पियो में तोड़फोड़ की गई। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना से पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार-पांच लोगों को पकड़कर थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें