फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कंकरखेड़ा से दो किशोरियां लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

Tue, 26 May 2026 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र से दो किशोरियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।

 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरियों और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ‘तपै नवतपा नव दिन जोय...’, क्या इस बार सच होगी घाघ की भविष्यवाणी? भीषण गर्मी के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद 

बाजार जाने निकली किशोरी नहीं लौटी घर
पहले मामले में सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 22 मई को बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

घर से गायब हुई दूसरी किशोरी
दूसरे मामले में रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 23 मई को दोपहर के समय घर पर थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर किशोरी नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। महिला ने संदेह के आधार पर रवि नामक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग-अलग जांच टीमें गठित की हैं। संभावित मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोरियां किन परिस्थितियों में घर से गईं और उनके साथ कौन लोग थे।

जल्द बरामदगी का दावा
नगर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों किशोरियों और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी कैमरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किशोरियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें