फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन पास करवाने के नाम पर दो व्यापारियों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन पास करवाने के नाम पर दो व्यापारियों से ठगी
विज्ञापन

सरधना। नगर के दो व्यापारियों के साथ बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर ठगी कर ली गई। ठगी भी कैंसिल चेक से की गई। जब व्यापारियों को ठगी की जानकारी हुई तो बैंक मैनेजर से संपर्क किया गया। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से पीड़ित व्यापारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
बिनौली रोड पर लखवाई रोहटा निवासी हिमांशु गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल की मां वैष्णवी मोबाइल टेलीकॉम की दुकान है। वहीं पास ही योगेश गुप्ता पुत्र जय प्रकाश की खाद बीज की दुकान है। एक सप्ताह पूर्व दुकान पर कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह टाटा कैपिटल में लोन पास कराने का काम करते हैं। योगेश गुप्ता व हिमांशु गुप्ता से पांच-पांच लाख रुपये का लोन पास कराने की बात कही। 24 फरवरी को हिमांशु गुप्ता से फाइल का काम पूरा करने के लिए 1 लाख 24 हजार पांच सौ रुपये व योगेश गुप्ता से 49 हजार रुपये का केनरा बैंक का कैंसिल चेक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों चेक कैंसिल होने के बाद भी 25 फरवरी को बैंक से भुगतान कर दिया गया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी होने पर वह तुरंत बैंक पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोप है कि बैंक मैनेजर व कैशियर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित व्यापारियों ने 27 फरवरी को थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें