फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किया प्रभारी मंत्री की बैठक में घुसने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने किया प्रभारी मंत्री की बैठक में घुसने का प्रयास
विज्ञापन

ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण
पुलिस ने विकास भवन का गेट बंद किया तो वकीलों ने धरना प्रदर्शन के साथ की जमकर नारेबाजी
बाद में प्रभारी मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, कहा विधायक दिनेश खटीक के दबाव में है पुलिस
भाजपा विधायक पर 50 हजार के इनाम के साथ सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में वकीलों ने शनिवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में घुसने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने परिसर का गेट बंद कर दिया। वकीलों ने विकास भवन के गेट के बाहर ही धरना प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। बाद में वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री से सीडीओ कार्यालय में वार्ता कर इस प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री सचिन चौधरी के नेतृत्व में किए गए धरना प्रदर्शन के चलते काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। अधिवक्ताओं ने विधायक दिनेश खटीक पर पचास हजार का इनाम घोषित करने की मांग धरना स्थल पर रखी। समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए सीडीओ कार्यालय में आमंत्रित किया। जहां पर डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में उन्होंने वार्ता की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा चौ. नरेंद्रपाल सिंह, अजय त्यागी, मुकेश कुमार त्यागी, अजय मान, सुनील मालिक, रामकुमार शर्मा मौजूद रहे। बार अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के मामले में पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है, जबकि तमाम साक्ष्य पुलिस को मिल चुके हैं। विधायक के दबाव में पुलिस काम कर रही है। पूरी बात सुनने के बाद श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वह इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष को बैठक में जाने से रोका
अधिवक्ता जिस समय विकास भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, उसी वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए वहां पहुंच गए। लेकिन अधिवक्ताओं ने उन्हें बैठक में नहीं जाने दिया। इसके बाद अधिवक्ता उन्हें कचहरी गेट तक ले आए और कचहरी से बाहर भेज दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। इस मामले पर अनुज राठी ने कहा कि वह पूरे प्रकरण की जानकारी प्रांतीय नेतृत्व को देंगे।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन जारी
इस प्रकरण में शनिवार को लगातार आठवें दिन भी अधिवक्ताओं का अनशन जारी रहा। शनिवार को क्रमिक अनशन रामकुमार शर्मा के सौजन्य से खुलवाया गया। रविवार को अनशन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन व नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा। क्रमिक अनशन स्थल पर आल इंडिया लॉयर्स यूनियन द्वारा चंद्रशेखर आजाद की पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को अनशन में अरुण पुंडीर, ओज महमूद जैदी, वरुण गुप्ता, सुंदर यादव, हामिद अली, फरीद अख्तर, गौरव चौहान, प्रशांत चौहान, रवि कपूर, जसवीर सिंह, मनोज कुमार, विनोद गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें