फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों दानिश और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से रिफाइनरी से आने वाले तेल के टैंकरों के तालों की डुप्लीकेट चाबी बनाने के उपकरण, वाहनों की 70 अधबनी चाबियां, अल्ट्रा मशीन डुप्लीकेट चाबी बनाने वाली आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर पुलिस ने सूचना के आधार पर दो आरोपी दानिश निवासी गली नंबर 23 एल आशियाना कॉलोनी तथा मोहम्मद शाहिद निवासी मामू टोला वाली बंद गली मोहल्ला सराय बहलीम थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से रिफाइनरी से आने वाले तेल के टैंकरों के तालों की डुप्लीकेट चाबी बनाने के उपकरण व वाहनों की 70 अधबनी चाबियां, एक अल्ट्रा मशीन डुप्लीकेट चाबी बनाने वाली आदि सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी डुप्लीकेट चाबी बनाते हैं। रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों पर ताला लगता है, जिसे संबंधित स्थान पर जाकर खोला जाता है। गिरोह के सदस्य उन्हें ताले के फोटो खींचकर मोबाइल से भेजते थे। आरोपी ताले की डुप्लीकेट चाबी बनाते थे। बीच रास्ते में ही टैंकर को रोककर डुप्लीकेट चाबी से उसे खोलकर तेल चोरी करते थे।
-

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें