अब देरी नहीं होगी
सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। स्पेशल बोर्ड बैठक बुलवाकर नए ठेके के प्वाइंट को लेकर स्पष्ट किया जाएगा। कैंट विधायक के प्रस्ताव पर पूरा बोर्ड एकजुट है। इसमें अब देरी नहीं की जाएगी। -विपिन सोढ़ी, उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड
जनहित के मामले में हम साथ
विधायक जब कहेंगे, हम स्पेशल बोर्ड मीटिंग बुलाने के लिए तुरंत पत्र देंगे। चाहें तो सोमवार को उपाध्यक्ष और सदस्य स्पेशल बोर्ड बुलवाने के लिए पत्र दे सकते हैं। हम पूरी तरह से जनता से जुड़े इस मामले में साथ हैं। -बीना वाधवा, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड
लंबा खींचने का मतलब नहीं
इस बारे में उपाध्यक्ष और सदस्यों से बात की जा रही है। मामले को लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं है। जब आठ प्वाइंट पर ही वसूली होनी हैं तो फिर देरी क्यों करें। स्पेशल बोर्ड मीटिंग बुलाने के लिए उनको पत्र देने के लिए कहेंगे। -सत्यप्रकाश अग्रवाल, कैंट विधायक