युवक ने एक पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि सुसुराल वाले साली की शादी के लिए उससे पांच लाख रुपये मांगे जा रहे थे, वह नहीं दे पा रहा था। पिछले छह साल से उसे ससुराल वालों की ओर से टॉचर्र किया जा रहा था।
उधर बड़ौत थानाक्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी विनय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनय (36) पुत्र देशवाल देहरादून में रोडी डस्ट का व्यापार करता था। बड़ौत के इंडिका होटल में मंगलवार रात आकर रूक गया।
जहां बुधवार सुबह होटल स्टाफ को उसका शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।