सुबह जब वे मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज और गिल कालोनी स्थित आर्य इंटर कॉलेज पहुंचे तो मूल प्रवेश पत्र और मूल बीएड की कॉपी या बीटीसी की कॉपी के बिना प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। जिसे लेकर अभ्यर्थियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधक के बीच जमकर कहासुनी हुई।
अभ्यर्थी परीक्षा देने को लेकर परीक्षा केन्द्र में घुसने की कोशिश करने लगे तो गेट बंद कर दिया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने बीच-बचाव किय। एसडीएम सहारनपुर अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। बावजूद समाधान नहीं हुआ। अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन-सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान कई अभ्यर्थी अमर उजाला दफ्तर दोपहर को पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बात कहते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन कॉलेज और स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ भी आवाज उठाई, जिन्होंने प्रवेश नहीं दिया।