टीबी सेंटर का ताला तोड़कर दो मशीनें चोरी
- सीएचसी माधरा में बीती रात हुई चोरी
- अपने परिसर में थे रात्रि पाली में तैनात डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
माछर। सीएचसी माछरा पर बीती रात टीबी सेंटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने टीबी जांच की दो मशीन चोरी कर ली। सीएचसी प्रभारी ने थाना पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शीघ्र ही चोरो को पकड़ा जायेगा।
सीएचसी माछरा के प्रभारी निरीक्षक डॉ. आलोक नायक ने बताया कि सीएचसी पर कोई भी रात्रि चौकीदार तैनात नहीं है। बीती रात्रि में अज्ञात चोर सीएचसी के मुख्य गेट के पास टीबी सेंटर है जिसका ताला तोड़कर चोर एक सेल्फ काउंट तथा एक बायो केमिकल्स मशीन चोरी कर ले गये, जोकि दो मशीन ही खून की जांच में कार्य करती है तथा चोरी के उपरांत चोरी सेंटर का कुंडा लगाकर चले गये। सुबह जब सौरभ शर्मा सीएचसी पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि रात्रि में इमरजेंसी में तैनात डॉ. सचिन थे वह भी अपने परिसर में थे क्योंकि रात्रि में कोई भी केस नहीं था। सीएचसी माछरा पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। किठौर पुलिस ने बताया कि कैमरों के आधार पर जांच कर शीघ्र ही अज्ञात चोरो का पता लगाया जायेगा। उधर, चोरी होने से सीएचसी प्रभारी में रहने वाले चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों में भी भय व्याप्त हो गया है। उन्होंने मांग की है कि रात्रि में सीएचसी पर पुलिस की व्यवस्था की जाये और चौकीदार की भी व्यवस्था की जाये। उधर पुलिस चौकी माछरा से करीब 500 मीटर की दूूरी पर ही सीएचसी माछरा स्थित है। मशीनें चोरी होने के बाद टीबी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।