फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो गुम मोबाइल बरामद किए, सट्टेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना सरूरपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से दो गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक व्यक्ति को 410 रुपये के साथ गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल से आईफोन-15 और रियलमी मोबाइल की तलाश की गई। पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद कर बुधवार को उनके स्वामियों को सौंप दिए। मंगलवार रात सरूरपुर में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने सरूरपुर खुर्द निवासी 50 वर्षीय सुभाषचंद को पकड़ा। उसके पास से सट्टे की पर्ची, पेन और 410 रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें