फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला के पर्स से दो लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चार महिलाओं ने एक महिला का बैग काटकर दो लाख रुपये चोरी कर लिए। शहर कोतवाली पर श्यामनगर गली नंबर पांच निवासी मुस्तकीम की पत्नी शहनाज ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहनाज ने बताया कि वह सोमवार को अपने बेटे नाजिम के साथ बैंक में गई थी। गोला कुआं स्थित भारतीय स्टेट बैंक से उसने चेक से दो लाख रुपये निकाले थे। वह बैग लेकर अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी।
रास्ते में चार अज्ञात महिलाओं ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया और पूछा की खचेडू की दुकान कहां है। शहनाज ने कहा कि वेली बाजार में है। इसके बाद वह महिलाएं चली गईं। थोड़ी देर बाद शहनाज ने अपना बैग देखा तो उसका बैग कटा हुआ था और दो लाख रुपये गुम थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें